झारखण्ड अपना खाता | Land Records, Bhu Naksha, जमाबंदी, Apna Khata, खेसरा, क्षेत्रफल
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
Jharkhand Apna Khata झारखण्ड अपना खाता, खेसरा, जमाबंदी, झारखण्ड अपना खाता भू नक्शा देखे ऑनलाइन Jharkhand Apna Khata Land Records Land Details
झारखंड अपना खाता भूमि जानकारी जैसे आप अपने जमीन का खाता खसरा जमीन का क्षेत्रफल ऑनलाइन देख सकते हैं दोस्तों आज इस लेख के माध्यम से हम आप लोगों को झारखंड अपना खाता जमाबंदी भू नक्शा से संबंधित सभी जानकारियां बताएंगे जिसके माध्यम से आप झारखंड में ऑनलाइन झारखंड अपना खाता सरकारी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं झारखंड सरकार के आधिकारिक वेबसाइट झारखंड एनआईसी और झारखंड भू नक्शा अधिकारी वेबसाइट पर जाकर जमीन से संबंधित खाता जमाबंदी और जमीन का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं नीचे आपको इससे संबंधित जानकारी देखने को मिलेगा
अपना खाता बिहार भूमि जानकारी
अपना खाता राजस्थान
आपना खाता झारखण्ड लैंड रेकॉर्ड्स (Apna Jhata Jharkhand)
झारखंड के नागरिक ऑनलाइन अपने जमीन का जानकारी जैसे खाता, खेसरा, जमाबंदी, क्षेत्रफल, भू नक्शा ऑनलाइन घर बैठे देख सकते हैं दोस्तों अभी के समय में जमीन से जुड़ी जानकारी को सरकार डिजिटलाइजेशन कर रहा है सभी जमीन को इंटरनेट पर अपलोड कर रहा है इससे जमीनी जानकारी ऑनलाइन देखने में काफी झारखंड के नागरिकों को आसान होगा इससे पहले अगर देखा जाए तो किसी भी तरह के जमीनी प्रकार की जानकारी लेने के लिए सरकारी कार्यालयों को चक्कर एवं काफी समय बर्बाद होता था लेकिन अब आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर लैपटॉप से कभी भी कहीं से भी अपने जमीन अपना खाता झारखंड पोर्टल के माध्यम से आसानी से खाता, खसरा, रकबा, जमाबंदी, भू नक्शा की जानकारी ले सकते हैं आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे किस प्रकार झारखंड अपना खाता पोर्टल से आप जमीन की जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे
सरकारी विभाग का नाम | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड |
लाभार्थी | झारखंड के निवासी |
जानकारी लेने की विधि | ऑनलाइन इंटरनेट के माध्यम |
योजना का प्रकार | सरकारी |
योजना की स्थिति | अभी चालू है |
अधिकारिक वेबसाइट | https://jharbhoomi.nic.in |
कैसे देखे खाता अपने जमीन का? Apna Khata Jharkhand
अपने जमीन के खाता संख्या, खेसरा संख्या, जमाबंदी देखने के लिए
- झारखंड सरकार के अधिकारी के वेबसाइट राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग वेबसाइट पर जाएं और,
- दाएं साइड खाता संख्या पर अपना खाता देखें पर क्लिक करें

- अपना खाता पर क्लिक करने के बाद झारखंड के सभी जिलों का भू नक्शा दिखेगा
- जिस जिला के जमीन की जानकारी लेना चाहते हैं उसे जिला पर नक्शे पर क्लिक करें उसके बाद

- उस जिला के सभी प्रखंडों का लिस्ट नक्शे पर आएगा
- जिस प्रखंड के जमीन उपस्थित हैं उस प्रखंड पर क्लिक करें

- अब आपके सामने नया विंडो खुलेगा जहां पर सबसे पहले आपको अपना जिला सिलेक्ट करना है
- उसके बाद अंचल सेलेक्ट करें
- हल्का सेलेक्ट करें
- जमीन का किस्म सेलेक्ट करें जैसे
- गैर सिक्मी दखल कार
- गैर मजरूआ आम
- गैरमजरूआ खास
- गोचर
- जिला परिषद
- रैयती
- रेलवे
- वन भूमि
- सिकमी जो जमीन का प्रकार है वह चुने और

- नीचे मौजा का नाम सेलेक्ट करें उसके बाद खोजने के विभिन्न विकल्पों में से किसी एक विकल्प को चुनें जैसे मौजा के समस्त खातों को नाम अनुसार देखें मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें खाता संख्या से देखें या खाता धारी के नाम से देखें
- इन चार Option में से किसी एक ऑप्शन को Select करें और खाता खोजें बटन पर क्लिक करें इस प्रकार से आप अपने खाता की जानकारी Jharkhand Apna Khata पर देख सकते हैं
खोजने के विभिन्न विकल्पों में से किसी एक को चुने:
- खाता संख्या से देखे
- खाताधारी के नाम से देखें
अपना खाता झारखंड पोर्टल पर सेवाएं
निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध हैं इन सेवाओं को आप झारखंड के अधिकारिक वेबसाइट राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही वेबसाइट पर जाकर निम्नलिखित सेवाएं का आप उपयोग कर सकते हैं जैसे
- अपना खाता देख सकते हैं
- रजिस्टर्ड पणजी -II देख सकते हैं
- खाता IIरजिस्टर II देख सकते हैं
- पंजी-II खेसरा वार विवरण देख सकते हैं
- खसरा का संपूर्ण विवरण देख सकते हैं
- भूमि बैंक
- ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं और
- ऑनलाइन आवेदन की स्थिति
- भू नक्शा इत्यादि जानकारी आप राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड के ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है
Jharkhand Bhu Naksha कैसे देखे (झारखण्ड भू नक्शा)
- झारखंड वासी झारखंड भू नक्शा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किसी भी जिला का नक्शा उस खेसरा से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं अपने खेसरा का संपूर्ण जानकारी इस प्रकार देखें
- सर्वप्रथम इस वेबसाइट पर जाएं और
- जिस जिला का भू नक्शा देखना चाहते हैं उस जिला को dropdown-menu से सेलेक्ट करें
- उसके बाद Circle सेलेक्ट करें उसके बाद
- मौजा सेलेक्ट करें और
- जिस प्लॉट की जानकारी लेना चाहते हैं उस प्लॉट पर क्लिक करें
- इस प्रकार से आप भू नक्शा के साथ उसके क्षेत्रफल , चौहद्दी ऑनलाइन अपना खाता झारखंड पर देख सकते हैं
